23 जुलाई 2024 को पेश किये गए बजट मे PM Awas Yojana Urban 2024 के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का आबंटन कर दिया गया है इस घोषणा से ऐसे लोग जो किन्ही कारणों से अपना घर PMAY मे नही ले पाए थे अब वे भी आसानी से अपना घर PM Awas Yojana Urban 2024 के अंतर्गत खरीद या बना सकेंगे । आज के इस लेख मे आपको इस योजना के संबंध मे सभी जानकारी दी जाएगी , कृपया लेख को पूरा पढ़ें ।

Table of Contents
PM Awas Yojana Urban 2024 के बारे मे जानकारी
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने 2014 मे देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लिए स्वयं के घर का सपना देखा था इसके लिए PMAY को 2015 मे लागू कर दिया गया था इस योजना को शहरी एवं ग्रामीण दो वर्गों मे अलग अलग लागू किया गया था विगत 9 वर्षों मे इसके शानदार परिणाम निकल कर आए है ।
परंतु अभी भी कई परिवार खास कर शहरों मे लोग स्वयं के आवास के लिए वंचित रह गए है इसी दिशा मे काम को आगे बड़ाते हुवे भारतीय बजट 2024 में आवास और शहरी विकास को महत्वपूर्ण प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शहरी गरीबों के लिए आवास और औद्योगिक कार्यकर्ताओं के लिए किराये के आवास में सुधार के लिए कई प्रमुख घोषणाएं की हैं।
PM Awas Yojana Urban 2024 मे शहरी गरीबों के लिए आवास
इस बजट में शहरी गरीबों के लिए 1 करोड़ घर बनाने के लिए ₹10 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहरी गरीबों को स्थायी और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इससे न केवल शहरी क्षेत्रों में आवास संकट का समाधान होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
औद्योगिक कार्यकर्ताओं के लिए किराये का आवास
औद्योगिक कार्यकर्ताओं के लिए पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत डॉर्म जैसी सुविधाओं वाले किराये के आवास का विकास भी किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से उन कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद होगी जो शहरों में कार्य करने के लिए आते हैं और उन्हें उचित आवास की आवश्यकता होती है।
PM Awas Yojana Urban 2024 के उद्देश्य
- मध्यम वर्ग और शहरी गरीब परिवारों के लिए आवास कि व्यवस्था करना।
- शहरी क्षेत्रों में 1 करोड़ परिवारों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करना।
- ब्याज सब्सिडी के माध्यम से ऋण को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना।
- महिला गृहस्वामियों के लिए स्टांप शुल्क में छूट।
PM Awas Yojana Urban 2024 कि प्रमुख विशेषताएँ और लाभ
- ₹10 लाख करोड़ का निवेश: योजना के तहत 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए।
- केंद्रीय सहायता: अगले पांच वर्षों में ₹2.2 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- ब्याज सब्सिडी: मध्यम वर्ग और निम्न-मध्यम वर्ग के उधारकर्ताओं के गृह ऋणों के लिए ब्याज सब्सिडी को पुनः लागू किया गया है।
- नए मकान: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 3 करोड़ नए मकानों का निर्माण।
- महिला गृहस्वामियों के लिए विशेष प्रावधान: महिला गृहस्वामियों के लिए स्टांप शुल्क में कमी। ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आवास का स्वामी बनाया जा सके ।
PM Awas Yojana Urban 2024 के लिए पात्रता मापदंड
PM Awas Yojana Urban 2024 सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो सभी के लिए आवासीय उपलब्धता को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना देश के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंड निर्धारित किये गए है ।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): वार्षिक आय ₹3,00,000 तक।
- निम्न आय वर्ग (LIG): वार्षिक आय ₹3,00,001 से ₹6,00,000 तक।
- मध्यम आय वर्ग-1 (MIG-1): वार्षिक आय ₹6,00,001 से ₹12,00,000 तक।
- मध्यम आय वर्ग-2 (MIG-2): वार्षिक आय ₹12,00,001 से ₹18,00,000 तक।
- अन्य मापदंड: आवेदक और उनके परिवार के किसी भी सदस्य के पास देश में कहीं और पक्का मकान नहीं होना चाहिए। परिवार में पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल होने चाहिए। योजना में शामिल शहर या कस्बा आवेदक का निवास स्थान होना चाहिए। परिवार ने पहले किसी भी आवासीय योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
PM Awas Yojana Urban 2024 मे आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स/दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- खरीदे जा रहे संपत्ति का ब्यौरा
- बैंक अकाउंट
- एवं वे सभी दस्तावेज जो लोन देने वाली कंपनी आपसे चाहती है
PM Awas Yojana Urban 2024 मे आवेदन कि प्रक्रिया/प्रोसेस
यदि आप भी ऊपर बताई गई सभी मापदंड को पूरा करते है तो आप दो तरह से योजना मे आवेदन कर सकते है
1. स्वयं के द्वारा Online माध्यम से
- इसके लिए सबसे पहले आपको PM Awas Yojana Urban 2024 कि आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है

- अब Apply के बटन पर क्लिक करना है
- यहाँ आपके सामने जो फॉर्म खुलेगा उसे पूरी तरह सही जानकारी के साथ भरना है
- माँगे गए दस्तावेजों कि स्कैन कॉपी अपलोड करना है
- अंत मे Submit के बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर देना है ।
2. लोन देने वाली कंपनी या एजेंट के द्वारा
यहाँ पर हम आपको इस विकल्प से आवेदन करने कि सलाह दे रहे है इससे फ़ायदा यह है कि कई लोग कंप्युटर कि जानकारी नही रखते है और अगर जानकारी हो तो भी कई और संसाधनों कि जरूरत होती है जैसे इंटरनेट , प्रिंटर , फिंगर प्रिन्ट मशीन आदि । इसके साथ फॉर्म भरते समय कुछ व्यवहारिक ज्ञान कि आवश्यकता होती है जो कि बार बार एक ही काम को करने से ही आता है ।
ऐसे मे आप जिस भी बैंक या फाइनैन्स कंपनी से अपने मकान के लिए लोन ले रहे है उसे ही पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने कि जवाबदारी सौंप दे । उनसे पहले ही यह बात कर ले । अधिकांश कॉम्पनी या उनके एजेंट आपको आगे रहके ही यह सुविधा देने कि बात करते है
सारांश(Conclusion)
PM Awas Yojana Urban 2024 भारतीय बजट 2024 की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो शहरी क्षेत्रों में आवास की समस्या को हल करने के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास करती है। इस योजना से न केवल आवास की उपलब्धता में सुधार होगा बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। PM Awas Yojana Urban 2024 के तहत प्रदान की गई ब्याज सब्सिडी और अन्य लाभ देश के मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। यह योजना आवास की पहुंच को बढ़ाने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और आर्थिक स्थिरता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
PM Awas Yojana Urban 2024 क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2024 एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किफायती आवास प्रदान करना है। इसके तहत ₹10 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा और अगले पांच वर्षों में ₹2.2 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता प्रदान की जाएगी।
PM Awas Yojana Urban 2024 के तहत कौन पात्र हैं?
इस योजना के तहत निम्नलिखित वर्गों के परिवार पात्र हैं:
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): वार्षिक आय ₹3,00,000 तक
निम्न आय वर्ग (LIG): वार्षिक आय ₹3,00,001 से ₹6,00,000 तक
मध्यम आय वर्ग-1 (MIG-1): वार्षिक आय ₹6,00,001 से ₹12,00,000 तक
मध्यम आय वर्ग-2 (MIG-2): वार्षिक आय ₹12,00,001 से ₹18,00,000 तक
PM Awas Yojana Urban 2024 के तहत क्या लाभ मिलते हैं?
इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:
ब्याज सब्सिडी: मध्यम वर्ग और निम्न-मध्यम वर्ग के उधारकर्ताओं के गृह ऋणों पर।
₹10 लाख करोड़ का निवेश: 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए।
PM Awas Yojana Urban 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया:
PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़: पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, और आवासीय प्रमाण पत्र आदि।
आवेदन की स्थिति की जाँच: आवेदन के बाद आप अपनी आवेदन स्थिति ऑनलाइन भी जाँच सकते हैं।
क्या PM Awas Yojana Urban 2024 के तहत महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, इस योजना के तहत महिलाओं को विशेष प्रावधान दिए गए हैं। महिला गृहस्वामियों के लिए स्टांप शुल्क में कमी की गई है, जिससे उन्हें आवास प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।